माहेश्वरी समाज गुवाहाटी के दिवाली मिलनोत्सव में हुई समाजिक महाकुंभ की अनुभूति

माहेश्वरी समाज की प्रतिनिधि संस्था माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के तत्वाधान में स्थानीय माहेश्वरी भवन में दीपावली मिलन समारोह का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें समाज बंधुओ की एकता देखने को मिली आयोजन की विशेष बात यह रही इस बार दीपावली मिलन उत्सव में मातृशक्ति, बुजुर्ग के साथ साथ युवाओं की भागीदारी भी काफी संख्या में देखी गई जिनके कंधों में भविष्य में समाज की बागड़ोर होगी, माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने अपने मायड़ भाषा से स्वागत उद्बोधन में समाज को संबोधित करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और आगे कहा सभा अपनी परंपरा एवं  विरासत को संजोते हुए पिछले कई दशकों से आयोजित किए जा रहे दीपावली मिलन उत्सव को संस्कार और सम्मान के आदान-प्रदान के तौर पर भी देखा जा सकता है। इस मौके पर जहां एक और युवाओं ने बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिए तो वहीं दूसरी और हमउम्र सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सभा मंत्री सुरेंद्र लाहोटी ने जानकारी देते हुए कहा आज के विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक संतोष तपाडिय़ा, नितीन माहेश्वरी एवं सहसंयोजक रामेश्वर तापडिय़ा, कैलाश राठी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को यादगार मनाने के लिए संपूर्ण माहेश्वरी सभा कार्यकारिणी महिला समिति, युवा संगठन सदस्य ने कोई कमी नहीं छोड़ी। सभा, महिला, युवा संगठन ने अपने गत दिवस आयोजित समाज हित में किए कार्यक्रर्मों के संयोजक व सह संयोजक को मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपहार का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में सभी का सहयोग मिला कार्यक्रम के पश्चात स्वरूचि भोज की व्यवस्था की गई जिसमें समाज के बड़ी संख्या में समाज बंधुओ ने अंश ग्रहण किया। सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन