बाप में माहेश्वरी समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित, वृद्धजन व प्रतिभाओं का हुआ बहुमान
माहेश्वरी समाज, बाप का दीपावली स्नेह मिलन समारोह माहेश्वरी भवन में हुआ। कार्यक्रम में नृत्य संगीत के साथ ही समाज के वृद्धजनों व शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समाज अध्यक्ष अशोक चांडक ने बताया की कार्यक्रम में 75 बसंत पूर्ण किए वयोवृद्ध बाबूलाल चांडक, सांगीदान राठी, लालचंद भट्टड़, भूरालाल राठी, लक्ष्मीनारायण राठी, रामेश्वर लाल भट्टड़, प्रेमराज राठी, मुरलीधर कोठारी का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर बहुमान कर दीर्घायु होने की मंगल कामना की गई। समाज अध्यक्ष चांडक ने कहा की समाज के वृद्ध लोगों का बहुमान कर उनके अनुभव लेकर हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। आज माहेश्वरी समाज के बंधु विभिन्न प्रांतों के अलावा विश्व के कई देशों में परचम फहरा रहे है। हमारा समाज शिक्षा, व्यापार में बहुत अग्रणी है। वृद्वजनों के संघर्ष से हमें बहुत सीखने को मिला नगर पालिका उपाध्यक्ष गोपाल भट्टड़ ने शादी विवाह व अन्य कार्यक्रमों में फिजूल खर्ची बंद करने की अपील की। उन्होंने बालिकाओं के शैक्षणिक उन्नति पर कहा की बालिकाएं बहुत बुद्धिमान होती हैं उन्हें आगे आने का अवसर देना होगा। बाप कस्बा निवासी प्रतिभावान छात्रा वर्षा भट्टड़, युवराज भूतड़ा, वंशिका भूतड़ा, लक्ष्मीनारायण चांडक, भूमि कोठारी, पुष्टि राठी, लक्ष्य भूतड़ा का समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। इस मौके पर रोचक प्रतियोगिताएं भी हुई। स्नेह मिलन में सहभोज के साथ अंतराक्षरी, पहेली बताओ जैसे रोचक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। रामेश्वर लाल भूतड़ा, ओम राठी, अमृत लाल, धुडचंद कोठारी, जगदीश कोठारी, जगदीश चांडक, कपिल मोहता, मनोज लोहिया, अरूण लोहिया, किशोर राठी, कमल भूतड़ा, जसराज राठी, सत्यनारायण, मोहनलाल भैया, संतोष राठी, श्याम राठी, ओम सेवड़ा, शांति, सूरजा, ज्योति मेहता, भंवरी, जानकी राठी आदि माहेश्वरी समाजबंधु मौजूद रहे।
Latest News