माहेश्वरी सभा बठिंडा द्वारा समाज के जरूरतमंद परिवारो एवं प्रादेशिक ट्रस्ट/जाजू ट्रस्ट की हितग्राही बहिनों से संपर्क
महासभा एवं प्रदेश सभा के आग्रह चलो दीप जलाए वहां जहां अभी अंधियारा है को साकार रूप देने के लिए हरियाणा पंजाब प्रादेशिक ट्रस्ट ने उन सभी परिवारों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें दीपावली शगुन भेट करने की योजना बनाई। इस कार्य को साकार रूप देने के लिए माहेश्वरी सभा बठिंडा के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार मालपानी, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती सविता होलानी, सचिव अंजू मालपानी, प्रादेशिक ट्रस्ट के सचिव श्री सोहन माहेश्वरी एवं प्रादेशिक सभा सचिव जगदीश मंत्री ने रामा मंडी, जैतो मंडी, बठिंडा एवं नथ बघेर आदि जगह पर जाकर समाज के हितग्राही एवं जरूरतमंद परिवारों से प्रत्यक्ष संपर्क कर उन्हें दीपावली का शगुन भेट किया एवं उनके साथ व्यक्तिगत रूप से बैठकर वर्तमान में उनका जीवन यापन कैसे हो रहा है, उनकी आमदनी बढ़ाने एवं उन्हें स्वयं सक्षम बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर, प्रदेश ट्रस्ट या महासभा के ट्रस्ट के माध्यम से सहयोग कर किसी भी प्रकार से उनका जीवन स्तर ऊपर हो इसके लिए उनकी आवश्यकतानुसार कार्य योजना बनाई। अनेकों हितग्राही एवं जरूरतमंद परिवारों ने इस अनूठी सामाजिक पहल पर भावुक होते हुए समाज कार्य में लगे लोगों को शुभाशीष दिए। इस कार्य में रामामंडी से श्री अमित होलानी (गोल्डी माहेश्वरी), महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती ज्योति होलानी, युवा सचिव प्रिंस माहेश्वरी आदि ने एवं जैतो मंडी से अध्यक्ष एडवोकेट श्री नीरज चांडक, श्री सुरेन्द्र चांडक, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चांडक, श्रीमती अनु चांडक आदि ने पूर्ण सहयोग दिया।
Latest News