योग कोच मुकेश कोठारी, अहमदाबाद कर रहे हैं, कैदियो की जिंदगी में नई रोशनी भरने का प्रयास
गुजरात राज्य योग बोर्ड के योग कोच मुकेश कोठारी ने साबरमती जेल में 100 दिन के योग अभियान के तहत सभी कैदियों को प्राणायाम, मेडिटेशन और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराकर उनकी जिंदगी में नई रोशनी भरने का प्रयास किया। इस योग साधना ने कैदियों को सही राह दिखाने में अद्वितीय भूमिका निभाई है। आज इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जब एक मुस्लिम भाई साबरमती जेल से रिहा होकर मुकेश कोठारी का आशीर्वाद लेने हाजीपुरा गार्डन पहुंचे। उन्होंने नए जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया और सही कार्यों में जुटने का निश्चय किया। मुकेश कोठारी की मेहनत से कैदियों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और वे अब गलत राह छोड़कर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह एक नई उम्मीद और परिवर्तन की कहानी है, जो योग के माध्यम से संभव हो रही है।
Latest News