डेगाना में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

राकेश करवा, डेगाना Fri, 18-Oct-2024

डेगाना शहर के वैंकटेश सत्यनारायण मंदिर में दिनांक 17/10/2024 की रात्रि को शरद पूर्णिमा - महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया  गया। मंदिर व्यवस्थापक बैधनाथ करवा व श्रदालू राकेश करवा ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर में भगवान की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। रात्रि को शाम 8 बजे से 11 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमे स्थानीय - कलाकारों ने भजन गाकर भगवान - को रिझाया। इस अवसर पर भगवती सारडा ने बाजरे की रोटी खाले श्याम चूरमा ने भूल जासी....।, किरण सोनी ने मीठे रस से भरीयोडी राधा रानी लागे ...।, अर्चना भूतड़ा ने राम आयेंगे तो अंगना सजाऊ गी......।, सुमित्रा सारडा ने कीर्तन की रात बाबा आज थाने आनु हे गाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। रात्रि को चंद्रमा की रोशनी में खिरान व मतीरा, चने का प्रसाद रखकर रात्रि 11 बजे भगवान की आरती कर भगवान को खिराण व मतीरा चने का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बैधनाथ करवा, पंडित उमाशंकर, पंकज तापडिय़ा, किशन जोशी, गायत्री मालू, किरण सोनी, उषा तापडिय़ा, संतोष हेड़ा, भगवती सारडा, सुमित्रा सारडा, गायत्री मालू, निर्मला करवा, महिमा सोनी, अर्चना भूतड़ा, सरोज करवा, ललिता हेडा, प्रियंका भूतड़ा, जमुना तापडिय़ा, रेखा तापडिय़ा, सुनीता जैन, दिव्या तापडिय़ा सहित महिलाओं सहित लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन