हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की द्वितीय कार्यकारी मण्डल व चतुर्थ कार्यसमिति सदस्यों की बैठक सम्पन्न

हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की द्वितीय कार्यकारी मण्डल व चतुर्थ कार्यसमिति सदस्यों की बैठक जिला सभा हिसार के आतिथ्य में दिनांक 6.10.2024 को सम्पन्न हुई। प्रादेशिक युवा संगठन की बैठक भी इसी दिन आयोजित की गयी। बैठक में युवा संगठन के प्रतिनिधियों सहित 75 सदस्यों ने भाग लिया। संस्था के पदाधिकारीयों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के महानुभावों की उपस्तिथि ने समारोह की शोभा बढाई। बैठक का प्रारम्भ भगवान महेश की प्रतिमासमक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्पांजलि अर्पित की गई और महेश वंदना व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किये गये। जिला सभा सचिव श्री ललित राठी ने सभी उपस्थित सदस्यों का शाब्दिक अभिनंदन किया और आगे की कार्यवाही हेतु प्रदेश सचिव श्री जगदीश मंत्री को आमंत्रित किया। सभी प्रतिनिधियों द्वारा दिवंगत आत्माओ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 1 मिनट का मौन धारण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलन्त्री द्वारा सभी का स्वागत करते हुए संक्षिप्त प्रारम्भिक उद्बोधन में सभी को संस्था के कार्यकलापों से अवगत कराया। प्रदेश से महासभा कार्यसमिति में सदस्य श्री अशोक सोमाणी ने महासभा द्वारा संचालित कार्यों से सबको अवगत कराया और आह्वान किया कि सभी सदस्य अपने क्षेत्र में महासभा के न्यासो द्वारा प्रदत्त सहायता को जरुरतमंद सदस्यों को अवगत करावे और सहायता पहुंचाने का प्रयत्न करें। प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष श्री सन्योग माहेश्वरी ने युवा संगठन द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि विगत वर्ष में प्रदेश में 7 नये युवा संगठन बनाये गये और भविष्य में और भी संगठन बनाने के संकल्प लिया। सदन ने युवा अध्यक्ष के प्रयास की प्रसंशा के साथ बधाई दी। तत्पश्चात युवा संगठन के प्रतिनिधि अपनी बैठक हेतु निर्धारित स्थान पर प्रस्थान कर गये। प्रदेश संगठन मंत्री श्री आनंद बियानी ने विचार रखे तथा सभी जिला सभा पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अपने अपने क्षेत्र में महेश चौक बनवाने का प्रयंत करें तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की सहायता के आश्वासन दिया। उपस्थित जिला सभा के पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र में किया जा रहे कार्यो से सभी को अवगत कराया।

कोषाध्यक्ष श्री सुरेश काबरा ने संस्था की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी और बताया कि प्रदेश सभा का बैंक खाता काफी पुराना होने के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड रहा है अत: एक नया खाता खुलवाने की जरुरत है। विचार-विमर्श के बाद श्री राजेंद्र कलंत्री और श्री सतीश माहेश्वरी को अधिकृत किया गया कि इस विषय पर उचित कार्यवाही करें। प्रदेश अध्यक्ष श्री कलंत्री ने सदन को अवगत कराया कि दिनांक 28 सितम्बर 2024 को गुरुग्राम में Mission IAS 100 कार्यक्रम के अंतर्गत Career Guidance and Civil Services सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डॉ. श्री कांत बाल्दी की अध्यक्षता में किया जायेगा जिसमे श्री दीपक करवा (IAS), श्री चंदन पुंगलिया (IRS), डॉ. एस.एन. चांडक व अन्य प्रबुद्ध महानुभाव अपने प्रेरक उद्धरण से युवा शक्ति को सफलता हेतु दिशा निर्देश देंगे। सभी से आह्वान किया गया कि अपने क्षेत्र से अधिक संख्या में युवाओ को भेजने का प्रयास करें ताकि उन्हे उचित मार्गदर्शन मिल सके। अंत में स्थानीय जिला सभा अध्यक्ष श्री सुरेश माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। बैठक समाप्ति की घोषणा के बाद राष्ट्रगान किया गया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन