श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई द्वारा वरिष्ठ सम्मान उत्सव 10 नवंबर को होगा आयोजित

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई इस वर्ष दिवाली स्नेह मिलन पर 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करने का निर्णय लिया है। सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक जे मूँधडा ने बताया कि हमारी संस्कृति में वरिष्ठ जनों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे न केवल ज्ञान और अनुभव के भंडार होते हैं, बल्कि हमारी सामाजिक संरचना और मूल्यों के संवाहक भी हैं। उनका सम्मान करना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारी पहचान और परंपरा का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम के संयोजक श्री गौरी शंकर राठी ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम 10 नवंबर 2024, रविवार को सुबह 9 बजे स्थानीय डीजी वैष्णव कॉलेज, आरुंबकम, चेन्नई में आयोजित होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों के लिए स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक हवन, संकल्प, पाद पूजा, सम्मान और आशीर्वाद का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में 78 वरिष्ठ परिवार को सम्मान किया जाएगा।

सभा के सचिव श्री संजय मूँदडा ने बताया कि समाज के सभी वरिष्ठ जनों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इसी शृंखला में 12 वरिष्ठ परिवारों के घर जाकर उन्हें आमंत्रित किया गया और सभी परिवारों ने इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सचिव संजय मूँदडा के अलावा सभा के उपाध्यक्ष कमल गोयदानी, सभा के सह-सचिव सुरेश भट्टड, महावीर प्रसाद मर्दा, विजय माहेश्वरी, जगदीश बियानी, रवींद्र डागा, मुकुल डागा ने व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण देने में सहयोग दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन