नॉर्थ अमेरिका माहेश्वरी समाज का तीन दिवसीय कन्वेंशन का आयोजन सम्पन्न
31 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक नॉर्थ अमेरिका माहेश्वरी समाज का तीन दिवसीय कन्वेंशन, अध्यक्ष अभिलाषा राठी के सफल नेतृत्व मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसका थीम था संस्कृति समृद्धि और प्रगति। हमारी भारतीय तथा सामाजिक परंपराओं के अनुरूप सभी कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें वृहद संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। हर्षोल्लास की इस बेला में उद्घाटन सत्र पर अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ का शुभकामना स्वरूप वीडियो मैसेज दिखाया गया जिससे सभी का विशेष रूप से महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ।
Latest News