जिला माहेश्वरी सभा, बदायूँ की बैठक सम्पन्न

जिला माहेश्वरी सभा, बदायूँ की बैठक दि भगवान परशुराम पब्लिक इण्टर कालेज नेकपुर बदायूँ में पूर्व तय एजेण्डा के अनुसार श्री कृष्ण देव चांडक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर परिक्षेत्रों के नगरमंत्री एवं अध्यक्ष ने प्रतिभाग किया इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और महेश वन्दना की गई व समाज की दिवगंत आत्माओं को मौन श्रद्धाजलि दी गई। किशनगढ़ में महासभा द्वारा लिये गये निर्णयों की जानकारी, मिशन आईएएस समाज में व्याप्त वैवाहिक कुरीतियों, महासभा के आर्थिक ट्रस्टों द्वारा गरीब असहाय, विधवा महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता, आर्थिक जनगणना, विभिन्न कस्बों में महेश चौक बनाने, समाज के दम्पत्तियों द्वारा तीसरी सन्तान पैदा होने पर 51000/- रू एफडी महासभा द्वारा, समाज के सदस्यों पर आने वाली विपत्तियों के समय सभी को एक जुट होकर उसकी सहायता करने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से प्रदेश कार्य समिति के लिए चार सदस्यों के नामों का प्रस्ताव करके प्रदेश सभा को भेजा गया। जिला कार्यालय हेतु माहेश्वरी विद्या मन्दिर पब्लिक स्कूल चौक ब्राहमपुर बदायूँ के कैम्पस में बनाने का भी निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण देव चांडक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में प्री वैडिंग सूट पर सभी बन्धुओं द्वारा प्रतिबन्ध लगाने के साथ-साथ उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की। सभा का संचालन जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने किया सभा के अंत में जलपान व भोजन की भी व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर श्री कृष्ण देव चांडक जिलाध्यक्ष, राधेश्याम माहेश्वरी जिला कोषाध्यक्ष, राकेश माहेश्वरी जिलामंत्री, श्री महेश चन्द्र माहेश्वरी, मुकेश चन्द्र माहेश्वरी, जय प्रकाश लढ्ढा, राजीव माहेश्वरी, मोहित माहेश्वरी आदि के अलावा विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी सभी का आभार व्यक्त किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन