ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही नैमिष तीर्थ में माहेश्वरी भाव-भूमि का चमत्कार

उत्तर प्रदेश के एक परिवार का एक सदस्य असाध्य रोग से पीडि़त है, जिसमें 14.50 लाख रूपए खर्च के अनुमान का प्रकरण सामने आया। समाज बन्धुओं को कार्यकर्ताओं से जैसे ही इस विषय की जानकारी मिली, लोगों ने नाम की चाहत किए बिना अपना सहयोग प्रदेश सभा अथवा प्रादेशिक ट्रस्ट में जमा करा दिया। सभी को यह एहसास हो रहा था कि जैसे उनके परिवार में किसी सदस्य पर यह संकट आ गया है। 14.50 लाख (चौदह लाख पचास हजार) रूपए की राशि अपने प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा संग्रहित करने का एक उदाहारण प्रस्तुत हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा इसी 'माहेश्वरी-भाव-भूमिÓ को अपने प्रदेश में अधिक उर्वरा, अधिक संवेदनशील बनाने हेतु प्रयासरत है। नैमिषारण्य अधिवेशन इस प्रयास की एक कड़ी है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन