माहेश्वरी क्लब, वाराणसी के डांडिया की धूम

माहेश्वरी क्लब वाराणसी विगत 25 वर्षो से डांडिया करवा रहा है, संपूर्ण वाराणसी में डांडिया अपनी भव्यत्तम पहचान के लिये ख्याति लब्ध है। इस बार भी नवरात्रि की पावन पर्व की पूर्व संध्या दिनांक 2 अक्टूबर 2024, बुधवार को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे 900 लोगो ने जमकर डांडिया खेला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों व क्लब के सदस्यो तथा विशेष रूप से गोपाल दम्मानी, राकेश दरक, अनिल झंवर, योगेश भुराडिय़ा, वरुण मूंदड़ा, मनीष दुजारी, निशांत नेवर, दीपक सारडा, राहुल कोठरी, शुभम् साबू, रितेश खटोड़, लोकेश मूंदड़ा, सागर दम्मानी, आनंद झंवर, अमित मूंदड़ा, पीयूष कोठारी, राज सारडा, शशांक चांडक, गिरिराज कोठारी, गौरव राठी, संजीव चांडक का सहयोग रहा। माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष अंकित धुत, मंत्री ऋषि पटवारी ने सभी को धन्यवाद दिया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन