समाज की घटती जनसंख्या, बढ़ते तलाक, सगाई पश्चात संबंधों का छूटना आदि अनेक समस्याओं का एकमात्र निराकरण समय पर विवाह हो - अर्थमंत्री राजकुमार काल्या

बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा की नोखा में आयोजित बैठक में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने अपने उद्बोधन  में समाज में बढ़ती हुई तलाक की समस्या, समाज की घटती जनसंख्या, बढ़ते तलाक, वैवाहिक रिश्तों में खताश, सगाई पश्चात संबंधों का छूटना जैसी अनेक समस्याओं पर खुलकर बात रखी और कहा कि हमारे समाज की 21 वर्ष की युवती और 23 वर्ष के युवक का विवाह हो ऐसी मानसिकता हमें बनानी होगी तथा कम से कम हम दो हमारे तीन की परिकल्पना को साकार करना होगा। श्री काल्या ने प्री वेडिंग शूट बंद करने का प्रस्ताव जिला सभा से पारित कराया और शादी विवाह में मेहंदी बनाने वाला व कोरियोग्राफर पुरुष वर्ग नहीं होकर महिला वर्ग से हो इस पर जोर दिया तथा युवाओं को कहा कि बड़े-बुजुर्गों का हमें सम्मान करते हुए उनकी आंख की शर्म रखनी चाहिए और अन्य गलत प्रवृत्तियों से हमें बचाना चाहिए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन