माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय, भरतपुर का तृतीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
माहेश्वरी मंडल समिति भरतपुर द्वारा संचालित माहेश्वरी चिकित्सालय का तृतीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पदम किशोर द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सर्वप्रथम चिकित्सालय के द्वारा लाभान्वित किए गए रोगियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए और इस चिकित्सालय को आर्थिक सहायता प्रदान करने वालों को सम्मानित किया गया। चिकित्सालय के व्यवस्थापक प्रहलाद माहेश्वरी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया गया की 1 वर्ष में 4500 रोगियों को चिकित्सा प्रदान की गई है। आर्थिक सहायता के लिए लोगों द्वारा प्रतिमाह एक निश्चित धनराशि देने का भी आश्वासन दिया जाकर मौके पर ही राशि प्रदान की गयी। संचालन में विकास काबरा, जितेन्द्र, माधवेन्द्र, योगेश, लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी, राधबल्लभ, राजकिशोर, रेखा, अंशिका गुप्ता, अतीश माहेश्वरी, रितेश गोदानी, कृष्ण कुमार, जितेन्द्र माहेश्वरी (बहादुरगढ़), लक्ष्मी नारायण गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा। चिकित्सक श्री गौरव दीक्षित एवं कम्पाउन्डर श्री देवेद्र सिंह की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया गया। समिति के संरक्षक मोहनलाल माहेश्वरी, अलवर भरतपुर सभा के जिला अध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी और मुकेश कुमार माहेश्वरी जिला मंत्री भरतपुर आदि ने भी अपना उद्बोधन दिया। स्वल्पाहार पश्चात् जय महेश के उद्घोष एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Latest News