श्रीमती सुमिता राजकुमार मूंधड़ा, मालेगांव सम्मानित हुई
14 सितंबर, हिंदी दिवस के अवसर पर सुमिता राजकुमार मूंधड़ा को मुख्य अतिथि एवम मुख्य वक्ता के रूप में कला एवम वाणिज्य महाविद्यालय सोयगांव द्वारा आमंत्रित किया गया। कॉलेज में दीप प्रज्वलन के उपरांत मंच पर सौ. सुमिता को शाल, पुष्पगुच्छ और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। हिंदी दिवस के अवसर पर सौ.सुमिता ने महाविद्यालय के जूनियर और सीनियर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन, जीवन लक्ष्य आदि विषयों को लेकर काव्य के द्वारा संदेश दिया। सौ. सुमिता ने महाविद्यालय को अपनी स्वरचित काव्य-संग्रह की प्रतियां भेंट की। राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान में हिंदी दिवस का यह कार्यक्रम सफलता से संपन्न हुआ।
Latest News