सुश्री यास्का माहेश्वरी, चित्तौडग़ढ़ ने बढ़ाया समाज का गौरव
चित्तौडग़ढ़ जिला प्राथमिक विद्यालय स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में निरजा मोदी स्कूल की कक्षा 5वीं की छात्रा 10 वर्षीय सुश्री यास्का माहेश्वरी सुपुत्री भावना-भरत आगाल ने 500, 1000 मीटर तथा रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन गोल्ड मेडल जीत कर शहर में माहेश्वरी समाज का नाम रोशन किया है। समाज के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीनारायण डाड़, सुरेश चन्द्र न्याती, शिव प्रकाश पलोड, नारायण समदानी ने बालिका का सम्मान कर उसके खेल जगत मे उज्जवल भविष्य की कामना की।
Latest News