कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा संगठन आपके साथ कार्यक्रम आयोजित

कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा 'संगठन आपके साथ' संकल्पना के मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 16 सितबंर 2023 को करवीर तहसील माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणाचंल के उपसभापति श्री अरूण भागंडिया व हैदराबाद निवासी सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सौ. भगवती बलदवा की प्रमुख उपस्थिति मे आयोजित की गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र युवा संगठन के अध्यक्ष विनित तोषनीवाल, महासभा कार्यसमिति सदस्य भिकुलाल मर्दा, प्रदेश सूचना-प्रसारण मंत्री मुकेश खाबानी, प्रदेश सयुंक्त मंत्री मनमोहन कासट, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शातिंकिशोर मंत्री उपस्थित थे।  जिला सचिव लालचंद गट्टाणी ने इस चर्चा सत्र का उद्देश्य बताया। निवर्तमान अध्यक्ष श्रीकांत मंत्री ने स्वागत मनोगत रखा। उपस्थित सभी समाज बधुओं तक जिला सभा द्वारा किये जा रहे कार्य व आगामी प्रोजेक्ट की जानकारी जिला अध्यक्ष नितीन धूत द्वारा दी गई।
इस चर्चा सत्र में जिला अंतर्गत सभी तहसील सभा अध्यक्ष एवं सचिव का भी सहभाग रहा। महासभा, प्रदेश सभा एवं जिला सभा की ओर से समाज के आखिरी तबके के समाज बंधुओं की अपेक्षाओं को जानने का प्रयास किया गया, साथ ही महासभा के कार्य योजना की जानकारी अरूण भागंडिया ने सदन के समक्ष रखी। सौ. भगवती बलदवा ने अपने उदबोधन मे कहा की आज हमें हमारे संस्कार को जपना है, हमें खुद का आचरण अच्छा रखना है, जैसा हम करते है वैसे ही हमारे बच्चे करते है। हमें हमारे बच्चो की शादी-ब्याह छोटे शहरों में करनी चाहिए, जितना अपनापन छोटे शहरो मे उतना बडे शहरो मे नही है।
इस चर्चा सत्र मे भारी संख्या में करवीर तहसील व जिला सभा के सदस्य, मातृशक्ति, युवा शक्ति उपस्थित थे। इस सुंदर चर्चा सत्र का सफल आयोजन के लिए करवीर तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संजय सारडा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप बजाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल चांडक, मनीष झंवर, लक्ष्मीनिवास बियाणी, बिपीन जाजू एवं सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन