दिल्ली में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सम्पन्न
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की प्रेरणा व दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन के मार्गदर्शन में दिनांक 15-9-2024 को शाह आडिटोरियम में प्रदेश की चार जिला सभाओं के संयुक्त आतिथ्य में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर बहुत सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश की सभी 8 जिला सभाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में सबसे विशेष बात यह रही कि अतिथि, मुख्य वक्ता एवं अन्य अतिथियों के स्वागत की औपचारिकताओं को हटाकर सभी का शाब्दिक स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिला अध्यक्ष श्री राकेश माहेश्वरी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया इसके पश्चात कार्यक्रम संचालन के लिए प्रदेश मंत्री श्री मनीष भंसाली ने पूरे कार्यशाला का संचालन किया। इस कार्यक्रम में जिला सभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ-साथ प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, महासभा एवं महिला संगठन के प्रदेश व उत्तरांचल के शीर्ष पदाधिकारी के साथ- साथ दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी व सदस्यों ने भी शिविर में जिस उत्साह के साथ भाग लिया वह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के संयुक्त मंत्री श्री ओम तापडिय़ा, कार्यसमिति सदस्य श्री महेश रांदड, प्रदेश मंत्री श्री मनीष भंसाली, अर्थमंत्री श्री विमल मूंदड़ा, संगठन मंत्री श्री आनन्द बिहानी, प्रचार मंत्री श्री मनोज काबरा, उपाध्यक्ष श्री घनश्याम बाहेती, संयुक्त मंत्री श्री नीरेश माहेश्वरी, श्री बिमल मूंदड़ा वासुदेवा, जिला अध्यक्ष श्री राकेश माहेश्वरी, श्री अनिल गगरानी, श्री अशोक सोमानी और श्री सुरेंद्र माहेश्वरी, प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ.एस.एन. चांडक, श्री नीरज पलतानी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री मनोज दरगड़, पूर्व सचिव श्री सुशील तापडिय़ा एवं महिला संगठन की राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात मुंबई से निमंत्रित मुख्य वक्ता महासभा द्वारा मनोनीत प्रख्यात प्रशिक्षक श्री सतीश चरखा ने महासभा के राष्ट्रीय संगठन से लेकर तहसील तक संगठन की गठन एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के दायित्व और अधिकारों के विषय में बताया, संगठन में सबके साथ मिलकर कैसे कार्य का निष्पादन किया जाये और समाज संगठन में परस्पर सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के कार्यों की प्रशंसा करनी है और यदि कमी/शिकायत है तो व्यक्तिगत रूप से उनको बताना, आपस में संवाद करने में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना है इन सभी विषयों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया एवं जिज्ञासाओं का भी समाधान करने का पूरा प्रयास किया। सदन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से श्री चरखा जी का स्वागत किया और उनके सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्य की प्रशंसा की।
प्रदेश मंत्री श्री मनीष भंसाली को ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुवे कहा कि सभी को इस डिजिटल मीडिया के समय में संचार माध्यमों का लाभ तो लेना चाहिए परन्तु सावधानी भी रखनी चाहिए क्योंकि ऑनलाइन बैंक एकाउंट संचालन, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे माध्यमों से बहुत से लोगों का व्यक्तिगत डेटा चोरी हो जाता है और वित्तीय नुकसान भी होता है। श्री भंसाली ने बताया कि दिल्ली प्रदेश में कार्यकर्ताओं द्वारा एक वैवाहिक ग्रुप, माहेश्वरी इन्वेस्टर्स के नाम से शेयर मार्केट का ग्रुप और माहेश्वरी जॉब पोर्टल के नाम से समाज के युवा बन्धुओं के लिए व्यवसाय एवं रोजगार के अवसर तलाशने तथा औद्योगिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अपने समाज के कर्मचारियों की आपूर्ति पूर्ण करने, इस प्रकार के ग्रुप पिछले अनेक वर्षों से प्रदेश में समाज की सेवाओं में कार्यरत हैं। अब शीघ्र ही प्रदेश में माहेश्वरी बिजनेस नेटवर्क का भी शुभारंभ किया जाएगा। श्री भंसाली से कहा कि इस प्रकार के कार्यशालाओं से कार्यकर्ताओ में अनुशासन, संयम, त्याग की भावना एवं नई ऊर्जा, नई सोच एवं नए व्यक्तित्व का निर्माण होगा जिससे संगठन के कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. एन. चांडक ने निवेदन किया कि हमें व्यक्तिगत रूप से बातचीत के माध्यम से अपनी शंका और शिकायत का समाधान करने का प्रयास करना चाहिए ना कि व्हाट्सएप या अन्य जनसंचार माध्यमों द्वारा सार्वजनिक रूप से शिकायतों का पिटारा खोलना चाहिए इससे जन सामान्य को बहुत कष्ट होता है और वह संगठन से जुड़े नहीं पता। श्री चांडक ने प्रदेश के सदस्यता बढ़ाने पर भी बल दिया। राष्ट्रीय महिला संगठन की अर्थ मंत्री श्रीमती किरण लढा ने अपने संम्बोधन में कहा कि प्रदेश संगठन में यह शिविर सत्र के प्रारंभ में ही करना चाहिए जिससे सभी पदाधिकारी को अपने-अपने दायित्वों का बोध हो और आपसी सामंजस्य के साथ सत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को आसानी से किया जा सके।
महिला संगठन की उत्तरांचल से उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू मानधनी ने शिविर में पधारे सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। कार्यशाला में महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति श्यामा भंगडिय़ा, विवाह गठबंधन समिति की श्रीमति शर्मिला राठी ने अभी अपना मार्गदर्शन दिया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पलतानी ने अपने सम्बोधन में इस शिविर के आयोजन की प्रशंसा की और अनुमान से अधिक कार्यकर्ताओ की सहभागिता पर हर्ष व्यक्त करते हुवे कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है और प्रदेश मंत्री द्वारा सभी जिलों द्वारा कार्यक्रम आयोजन करने के प्रेरणा और प्रोत्साहन देना बहुत प्रशंसनीय है। प्रदेश युवा संगठन द्वारा अध्यक्ष श्री बादल माहेश्वरी, मंत्री एडवोकेट श्री दीपक माहेश्वरी के नेतृत्व में प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं ने इस शिविर में पंजीकरण एवं भोजन व्यवस्था आदि में अपना व्यवस्था सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को आयोजक जिला सभा अध्यक्ष एवं सचिवों ने स्मृति चिह्न प्रदान करके स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजन एवं सम्पूर्ण व्यवस्था करने एवं देखरेख के लिए पूर्वी जिला सभा के अध्यक्ष श्री राकेश मालपानी को विशेष आभार एवं धन्यवाद दिया गया साथ में उत्तर पश्चिम जिले से श्री प्रभार केला, अध्यक्ष श्री अनिल गगरानी, मध्य जिले से श्री विकास माहेश्वरी, अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र माहेश्वरी, पश्चिमी जिले से अध्यक्ष श्री अशोक माहेश्वरी के साथ चारों जिलों के सचिव श्री विशाल माहेश्वरी, श्री राजीव माहेश्वरी, श्री लक्ष्मीनारायण सोमानी, श्री अंशुल माहेश्वरी तथा श्री सुरेन्द्र सारडा, श्री गौतम झंवर, श्री संजीव बिरला, श्री सौरभ माहेश्वरी, श्री राजेश सोनी, श्री अशोक करनानी, श्री प्रकाश डागा, श्री शैलेश माहेश्वरी, श्री प्रशान्त मालू, श्री मनीष मूंदड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया।
Latest News