पुन: - स्मरणार्थ
सभापति जी के निर्देशानुसार सूरत (गुजरात) में आयोजित होने वाले आगामी कार्यसमिति व कार्यकारी मण्डल बैठक हेतु समस्त चयनित व पदेन कार्यसमिति व कार्यकारी मण्डल सदस्यगण, महासभा की प्रेरणा से संचालित न्यासों के प्रबंध न्यासी अथवा उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि, सहयोगी न्यासों के अध्यक्ष महोदय, महासभा समिति संयोजक व सहसंयोजक के साथ इस बैठक के लिए चिन्हित समितियों के सदस्यगण, युवा व महिला संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री जी के साथ पदेन कार्यकारी मण्डल सदस्यगण, सभापति महोदय के द्वारा मनोनीत कार्यसमिति व कार्यकारी मण्डल सदस्यगण, 1000 परिवारों से अधिक निवासरत जिलों के जिलाध्यक्ष महोदयों से उनकी कुशलक्षेम पुछते हुए महासभा की फ्लैगशीप योजनाओं व न्यासों से संबंधित हुए परिवर्तन के बारे में जानकारी देने हेतु प्रत्यक्ष बात करनी है।
इसके साथ ही सूरत में आयोजित होने वाले आगामी कार्यकारी मण्डल की बैठक में आने के लिए निमंत्रण देते हुए बैठक में भाग लेने की सुनिश्चितता तय करनी है क्योंकि इस कार्य के माध्यम से हम ना केवल हम उन तक महासभा की कार्ययोजनाओं को पहुंचा सकेंगे व उसकी प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे, जिससे आगामी बैठक के विषय सूची को और समग्र रूप से बनाया जा सके। इसके साथ ही हम इस बैठक के आयोजक संस्था को बैठक की उपयुक्त व्यवस्था हेतु समय से पूर्व ही आने वाले माननीय सदस्यों की अंचलवार संख्या की जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे।
इस कार्य को हमे 15 सितंबर 2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना था। साथ ही इस कार्य के लिए सभी माननीय सदस्यों की प्रदेशवार सूची आपके पास उपलब्ध भी थी। परंतु खेद के साथ यह व्यक्त करना पड़ रहा है कि अभी तक किसी भी अंचल से इस विषय में कोई भी जानकारी प्राप्त नही हुई। अत: इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए आगामी 1 सप्ताह के अंदर इस सूची को सभापति व महामंत्री कार्यालय में अविलंब प्रेषित करें।
सादर
अजय काबरा
महामंत्री, महासभा
Latest News