श्री रामरतन भूतड़ा, सूरत 'माहेश्वरी समाज गौरव' की उपाधि से सम्मानित


राजस्थान के गडियाला गांव के निवासी एवं सूरत प्रवासी माहेश्वरी समाज के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं दानवीर भामाशाह श्री रामरतन भूतड़ा को देश और समाज हित में उनके अतुलनीय सेवा, सहयोग एवं मुक्तहस्त योगदान के लिए माहेश्वरी समाज, जयपुर द्वारा विद्यानगर स्टेडियम में सामूहिक गोठ एवं महेश मेला के सुअवसर पर १५ सितम्बर को लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, संस्था के वर्तमान एवं भूतपूर्व पदाधिकारियों और विशिष्ठ समाजजनों की गरिमामई उपस्थिति में माहेश्वरी समाज गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया।

सेवा सहयोग का भाव एवं अनुदान देने की प्रवृत्ति इन्हें अपने पिताजी स्वनामधन्य स्वर्गीय सेठ शिवनारायण से विरासत में प्राप्त हुई है। आप परिवार, कुटुंब, गांववालों और साथी संबंधियों को सुख दु:ख में साथ लेकर चलने वाले असाधारण व्यक्तित्व के धनी है। आपके दोनों पुत्र कमल भूतड़ा एव जुगल भूतढ़ा भी होनहार एवं आपके ही नक्शे कदम पर चलने वाले है। बड़े पुत्र कमल भूतड़ा अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है और एक कुशल वक्ता के साथ साथ समाज एवं संस्थाओं की गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं एवं छोटे पुत्र जुगल भूतड़ा व्यवहार कुशलता में अव्वल रहने के साथ ही कारोबार को बुलंदियों तक ले जाने में सक्रिय है। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के पर्याय श्री भूतड़ा के चहरे पर मुस्कुराहट हर समय विद्यमान रहती है अपने संपर्क में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सुख दु:ख में शामिल होना इनकी विशेषता है। श्री राम रतन भूतड़ा की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन