रोसड़ा के लखोटिया परिवार ने हिंदी दिवस पर उत्क्रमित विद्यालय के 300 छात्रों को भोजन कराया

रोसड़ा ( बिहार), रोसड़ा माहेश्वरी समाज एवं मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित व्यवसाय तथा समाजसेवी श्री कृष्ण कुमार लखोटिया ने बिहार सरकार के तिथि भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरही में हिंदी दिवस के अवसर पर अपने परिवार के साथ करीब 300 छात्र छात्राओं को खीर, पूरी एवं सब्जी का भोजन कराया गया। कृष्ण कुमार लखोटिया एवं सुनन्दा लखोटिया के साथ साथ वहां उपस्थित रोसङा चेम्बर आफ कामर्स के सचिव रमेश गामी, संगठन सचिव अजय कुमार महतो, मानमल गुप्ता, मारवाड़ी युवा मंच, रोसडा के सचिव दीपक गोयल ने बच्चों को खीर, पुरी एवं सब्जी परोसा। बच्चे भी स्वादिष्ट भोजन खाकर काफी खुश नजर आये। मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोसडा, अखिलेश प्रसाद बीपीएम, बीआरपी, प्रधानाध्यापक लक्ष्मीकांत प्रसाद सिंह, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका अमर भूषण प्रकाश, राजू कुमार, सुमन कुमार, आरती कुमारी झा ने भी भोजन कर भोजन की तारीफ की। रोसडा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया एवं सुनन्दा लखोटिया ने सभी खाना बनाने वाली महिलाओं को स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए पुरस्कृत किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश प्रसाद ने श्री लखोटिया के इस कदम की काफी सराहना की और बताया कि आप जैसे व्यापारियों का भी बच्चों के प्रति ऐसा दया भाव देखकर काफी अच्छा लग रहा है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन