जय महेश के नारों से गूंजा रेलवे प्लेटफार्म
माहेश्वरी सभा बठिंडा के कार्यकारिणी व अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा मिशन-100 आईएएस समिति के सदस्य और महाराजा रंजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. आशीष बाल्दी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में भारत के राष्ट्रपति जी ने शिक्षक दिवस पर विज्ञानं भवन में सम्मानित किया था। 4 सितम्बर को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी से भी मीटिंग हुई थी। जैसे ही ट्रैन प्लेटफार्म पर दिल्ली से बठिंडा पहुंची, जय महेश के नारों से प्लेटफार्म गूंज उठा और उनका माहेश्वरी सभा बठिंडा, महिला संगठन व युवा संगठन के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा तिलक, पुष्प गुच्छ, मालाऐ व मिठाई से जोरदार स्वागत किया। डॉ. आशीष बाल्दी ने इस स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News