कुपोषण का बड़ा कारण अज्ञानता और निरक्षरता, जागरूकता आवश्यक - राशि माहेश्वरी
सामर्थ्य सोसायटी बूंदी द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत ब्रह्मपुरी स्थित बड़ी बांगड़ आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 24 में पौष्टिक आहार पर कार्यशाला आयोजित की। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि पोषण सप्ताह का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है। जिसका उत्पादकता, आर्थिक विकास और अंतत: राष्ट्रीय विकास पर प्रभाव पड़ता है। माहेश्वरी ने बताया कि वर्तमान समय में भी भारत के कई इलाकों में बच्चें कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। कुपोषण का बड़ा कारण अज्ञानता और निरक्षरता भी है। अधिकांश लोगों, विशेषकर गांव, देहात में रहने वाले व्यक्तियों को संतुलित भोजन के बारे में जानकारी नहीं होती इसी वजह से वह स्वयं अपने बच्चों के भोजन में आवश्यक वस्तुओं का समावेश नहीं कर पाते और स्वयं भी इस रोग से ग्रसित हो जाते हैं साथ ही परिवार को भी कुपोषण का शिकार बना देते हैं। सोसायटी द्वारा पोषण सप्ताह के तहत पौष्टिक आहार पर जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया ताकि आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चें पौष्टिक आहार के अभाव में कुपोषण का शिकार नहीं हो जाए। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना चौहान, आशा सहयोगिनी कृष्णा मेहरा, सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, अनीशा जैन शालिनी सोनी आदि उपस्थित रहे।
Latest News