विदर्भ प्रदेश नेतृत्व का दो दिवसीय (26-27 अगस्त) बुलढाना जिला भ्रमण कार्यक्रम से समाज संगठन में नयी चेतना का संचार
बुलढाना जिला, विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष दामोदर सारड़ा एवं प्रदेश मंत्री अजय मोदानी के प्रमुख उपस्थिति मे आयोजित जिला भ्रमण कार्यक्रम (संगठन आपके द्वार) पूर्ण जिला संगठन एवं समाज के लिए अत्यन्त सौभाग्य की बात रही। ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष एवं सचिव प्रदेश को मिलना निश्चित ही समाज एवं संगठन को नया आयाम देगा ऐसा प्रतिपादन समस्त जिला पदाधिकारीयो का रहा। प्रभावशाली प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन से सभी समाज बंधुओं मे नयी ऊर्जा का निर्वाहन हुवा, जिससे उनकी संगठन समाज के प्रति और अधिक सक्रियता बढ़ेंगी।
व्यक्तिगत संपर्क के साथ प्रदेश एवं महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी, महासभा द्वारा संचालित ट्रस्टों की जानकारी, माहेश्वरी मुखपत्र का सदस्य बनने हेतु आह्वान, एबीएमएम संपर्क ऐप मे नोदनी हेतु आग्रह, समाज एवं संगठन से अपेक्षा, व्यक्तिगत दुर्बल परिवारों से सीधा संवाद आदि विषयों के साथ सार्थक चर्चा।
शेगांव तहसील, बुलढाणा तहसील, चिखली तहसील, दे.राजा तहसील, लोणार तहसील तथा मेहकर तहसील में भ्रमण कर महासभा की विस्तृत जानकारी प्रदेश नेतृत्व ने रखी जिसमें प्रिवेडिंग शूट पर पाबंदी के लिए जिला तथा तहसील स्तर पर कार्य योजना हेतु प्रयास, कन्या के जन्म को उत्सव के स्वरूप में मनाना, सामाजिक एवं वैवाहिक कार्य आडम्बर विहीन हो इसके लिए विशेष प्रयास करना, बाल विकास हेतु श्री रमेश परतानी हैदराबाद के कौशल्य किड योजना का शुभारंभ करने हेतु नियोजन (कार्यशाला आयोजित करना), युवाओ के लिए व्यापार स्टार्ट अप हेतु Bizzstart कंपनी से (ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म) स्टार्ट अप प्रोग्राम का शुभारंभ हेतु नियोजन (कार्यशाला आयोजित करना), महेश आवास योजना की जानकारी आदि।
उपरोक्त भ्रमण कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्री संजय सातल, जिला सचिव श्री पवन लढ्ढा, श्री मदन मालपानी, श्री विवेक मोहता, श्री गोविंद झंवर के सानिध्य मे संपन्न हुआ।
समाज के आर्थिक रुप से कमजोर बंधुओ को साथ में लेकर उनके प्रगति के लिए हमे प्रयत्न करना है ऐसा व्यक्तव प्रदेश अध्यक्ष श्री दामोदर सारडा ने रखा।
महासभा समति सदस्य शेखर बंग द्वारा आवास निवास योजना पर सार्थक चर्चा एवं दिशा निर्देश दिए गए।
जिले के सभीं कर्मठ, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, प्रदेश कार्यकारी, जिला पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष/सचिव, कार्यकर्ता, समाज बंधु, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति के साथ भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Latest News