माहेश्वरी गणेश समिति प्रताप नगर ब्यावर द्वारा गणेश चतुर्थी को उत्सव के रूप में मनाया गया


मास्टर लक्ष्य, हार्दिक मूंदड़ा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चली आ रही परंपरा को निभाते हुए गणेश चतुर्थी पर गणेश उत्सव के रूप में मनाया। प्रताप नगर में घर घर जा कर डंडा चौथ बाजूडो दे दे माई लाडूडो...... गीत गाकर मनाया और जय गणेशा देवा, जय गणेशा देवा, जय गणेशा देवा.... ...गीतों पर झूमे, नृत्य किया। जिसे हर घर से परिवार जनों ने उत्साह से सराहा व सभी घर से बच्चो को इस गणेश उत्सव कार्यक्रम सम्मिलित किया गया। घर - घर जाकर गणेश उत्सव गीत गाकर राशि एकत्रित की गई जिसे शाम को गणेश उत्सव पूजा के साथ प्रसाद व फिर बाद में सामूहिक पार्टी का आयोजन किया गया। सभी ने वर्षो से चली आ रही परंपरा को देख कर उत्साह से स्वागत किया। यह पहले हर गली मोहल्लों में इसी प्रकार मनाया जाता था पर अब इसका रूप पंडालों में ले लिया है गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम में हार्दिक मूंदड़ा, लक्ष मूंदड़ा, नवांश बिहाणी, तन्मय माहेश्वरी, श्रेष्ठ बाहेती, माधव बाहेती, उज्वल हेड़ा, भव्य, कृष्णा मूंदड़ा, मास्टर गोयल, स्वाविक काबरा आदि सम्मिलित हुए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन