माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ का बहुप्रतीक्षित 36 वां परिचय सम्मलेन 12 - 13 एवं 14 अक्टूबर को इंदौर में; व्यापक तैयारियां जारी
इंदौर। माहेश्वरी समाज का देश का सबसे बड़ा परिचय सम्मलेन जो अपनी विशालता एवं व्यवस्था के लिहाज से पूरे देश में लोकप्रिय है, इंदौर में 12 से 14 अक्टूबर 24 को दस्तूर गार्डन में संपन्न होने जा रहा है। इस आयोजन में इस वर्ष एक हजार युवा - युवती के भाग लेने की संभावना है। सम्मलेन की व्यापक तैयारियां प्रारम्भ हो गई हैं। सम्मलेन में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 24 रखी गई है। माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल भुराड़िया एवं सचिव कल्याणमल मंत्री ने बताया कि अभी तक ट्रस्ट द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलनों में करीब 20000 हजार से अधिक माहेश्वरी परिवारों के संबंध हो चुके है। संस्था उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटवा एवं सहसचिव अशोक धूत ने बताया कि सम्मेलन में अभिभावक अपनी प्रविष्ठी ट्रस्ट की वेबसाईट www.smvpst.com से ऑनलाईन फार्म भरकर दे सकते है। सभी बायोडाटा ऑनलाइन ही लिए जायेंगे। तकनीकी समस्या हो तो मो. नं. 9826054242 पर संपर्क कर सकते हैं। बायोडाटा फार्म जमा करवाने की अंतिम दिनांक 30 सितंबर 2024 है।
Latest News