जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा तीन दिवसीय ब्रज आश्रय यात्रा का आयोजन सम्पन्न
जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा तीन दिवसीय ब्रज आश्रय यात्रा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अलका जौहरी ने बताया कि तीन दिवसीय यात्रा के अंतर्गत वृंदावन दर्शन, चुनरी मनोरथ, गोवर्धन परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव विजयलक्ष्मी भूतड़ा ने बताया कि यह आयोजन गोवत्स वि_ल जी महाराज के सानिध्य मे श्रीनाथजी का अभिषेक किया गया, साथ ही उनके द्वारा भजन संध्या का आयोजन गोवर्धन में किया गया। इस आयोजन में निशा पुंगलिया, कुमुद भूतड़ा ,अंजू बूब, सुनीता जैसलमेरिया, प्रभा माहेश्वरी, सुमन डागा, मधु पुंगलिया, सोनू झंवर, ललिता मूंदड़ा, राखी डागा आदि समाज के भाई-बहनें सम्मिलित हुए।
Latest News