श्री संतोष अजमेरा बने यूपीएससी के संयुक्त सचिव

2008 की भारतीय सूचना सेवा (इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विस) बैच के अधिकारी श्री संतोष गोपाल अजमेरा की भारत सरकार ने हाल ही में संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस से पूर्व श्री अजमेरा भारतीय चुनाव आयोग के संचालक के नाते कार्य करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव तथा 15 विविध राज्यों के चुनाव संपन्न कराने में तथा चुनाव का पर्व, देश का गर्व, इस मतदाता जनजागृति अभियान को सफल बनाने में उन्होंने महती भूमिका निभाई है। मूलत: महाराष्ट्र के निवासी श्री संतोष अजमेरा की शालेय एवं महाविद्यालयीन शिक्षा नांदेड़ और पुणे में संपन्न हुई है। श्री अजमेरा के इस नूतन जिम्मेदारी हेतु अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा, महामंत्री श्री अजय काबरा, मिशन आइएएस 100 के समिति संयोजक डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रॉजेक्ट कोर्डिनेटर किशन प्रसाद दरक, ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार भट्टर, समिति सदस्य मधुसूदन बिहाणी, दिलीप लाहोटी, विवेक माहेश्वरी (पिपरिया), डॉ. आशीष बाल्दी और महासभा के सभी पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन