समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह उपरांत तलाक की समस्या तथा समाज की घटती जनसंख्या जैसी अनेक समस्याओं का एकमात्र निराकरण समाज के युवक और युवतियों का समय पर विवाह हो - श्री काल्या
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री व श्री बसन्तीलाल मनोरमा देवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाउंडेशन के चेयरमैन श्री राजकुमार काल्या ने अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की मुंबई प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में आयोजित कार्यसमिति एव कार्यकारी मंडल बैठक में अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त समस्याओं और आने वाले समय में उनके निराकरण के संबंध में कहा कि समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह उपरांत तलाक की समस्या तथा समाज की घटती जनसंख्या जैसी अनेक समस्याओं का एकमात्र निराकरण समाज के युवक और युवतियों का समय पर विवाह हो, समाज के ऐसे युगल दंपति जिनका विवाह युवतियों का 21 वर्ष की आयु में और युवकों का 23 वर्ष की आयु में हो उन्हें प्रेरणा स्तंभ से सम्मानित किया जाना चाहिए। इस हेतु श्री काल्या ने अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के ट्रस्ट श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाऊंडेशन द्वारा 1 सितंबर, 2024 के पश्चात समाज के ऐसे दंपत्ति जिनका विवाह युवतियों का 21 वर्ष की आयु के अन्दर और युवकों का 23 वर्ष की आयु के अंदर होगा उन्हें प्रेरणा स्तंभ से अलंकृत करते हुए प्रथम 10 दंपतियों को प्रेरणा स्वरूप शगुन राशि 51000/- रुपए की एफडी प्रदान की जाने की घोषणा की। इस घोषणा कि सभागार में उपस्थित सैकड़ो युवा साथियों और समाज बंधुओ ने प्रशंसा की। साथ ही श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाऊंडेशन द्वारा लगातार समाज की खेल कला साहित्य सांस्कृतिक सामाजिक शैक्षणिक प्रतिभाओं को समय-समय पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया जा रहा है। हाल ही में महेश नवमी के पावन पर्व पर वंशोत्पति जन्म सम्मान के रूप में महेश नवमी के दिन समाज में 21 संतानों ने जन्म लिया उन्हें भी 21000/- की शगुन राशि फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई।
Latest News