अहमदाबाद से खाटूश्याम जी साइकल यात्रा का हुआ प्रारम्भ

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अहमदाबाद से गढ़बोर श्रीचारभुजा जी श्री नाथजी राजसमंद एवं खाटू श्याम राजस्थान के लिए साइकल यात्रा दिनांक 4.9.2024 को श्री माहेश्वरी सेवा समिति शाहीबाग अहमदाबाद से से रवाना हुई। माहेश्वरी युवा संगठन अहमदाबाद, श्री माहेश्वरी सेवा समिति, अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद द्वारा जाने वाले सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। सुबह 7 बजे सभी ने साइकल यात्रा के सभी मेम्बर का हौसला बुलंद कर यात्रा का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष घनश्याम ईनानी, मंत्री महावीर मूंदड़ा, समिति अध्यक्ष कैलाश खटोड़, चेयर मैन सुरेश चन्द्र मूंदड़ा, मंत्री कैलाश चन्द्र ईनानी, कपल क्लब अध्यक्ष रितु मुकेश कोठारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन