माहेश्वरी महिला मंडल श्रीबालाजी द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी महिला मंडल श्रीबालाजी की ओर से 22 अगस्त को तीज का झुलौत्सव का कार्यक्रम रखा गया जिसमें समाज की महिलाओं ने एक जैसी साडिय़ां पहन कर झूला झुला। फिर रात्रि में सभी ने सामूहिक निमड़ी का पूजन कर तीज माता से पति के लंबी उम्र की कामना की। रविवार 25 अगस्त 2024 को 2 बजे से 5 बजे तक तीज का स्नेह मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम माहेश्वरी पंचायत भगवान सत्यनारायण जी मंदिर पर रखा गया था जिसमे समाज की 50- 60 महिलाएं और लड़कियों ने मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पर्यावरण और स्त्री शिक्षा के विषय पर लघु नाटिकाएं और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के समापन पर सबने अल्पाहार का आनंद उठाया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन