कोयंबटूर माहेश्वरी सभा द्वारा स्वतन्त्रता दिवस बडे धूमधाम से मनाया गया

कोयंबटूर माहेश्वरी सभा के सदस्यो ने 15 अगस्त 2024 को सामुहिक 78वां स्वतन्त्रता दिवस बडे धूमधाम एवं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत हो कर मनाया। इस अवसर पर माहेश्वरी भवन परिसर मे तिरंगा झण्डा फहराया गया। ध्वजारोहण माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी, सचिव श्री संतोष मूंदडा, कोषाध्यक्ष श्री दामोदर प्रसाद सोमाणी एवं वरिष्ठ सदस्य श्री गोपाल भूराडिया द्वारा किया गया। तत्पश्चात भारत माता की जयघोष एवं सामुहिक राष्ट्रगान हुआ जिसमे समाज के सदस्य प्रदीप करनानी, अमित मण्डोवरा, गिरीराज चांडक, रुपनारायण सोमाणी, यादव सोमाणी इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ किया गया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन