माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर द्वारा जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी महिला गौरव द्वारा जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन ओरियन्टल रिर्सोट में किया गया। संरक्षक कौशल्या गट्टानी व जनक बांगड़ के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष आशा नरानीवाल ने बताया कि इस अवसर पर कृष्ण के जीवन चरित्र पर झांकिया, भजन व नृत्य का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में ७०-८० महिलाओं ने राधा-कृष्ण बनकर भाग लिया। इस कार्यक्रम में सरिता न्याति, मंजू गांधी, रेखा असावा, कविता बल्दवा, राजकुमारी कोठारी, श्रृद्धा गट्टानी, शान्ता सोमानी, सीमा मंत्री व समस्त कार्यकारिणी सदस्य व बहनें उपस्थित थी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन