माहेश्वरी युवती समिति हैदराबाद (उत्तर) द्वारा युवतियों के लिए कार्यशाला आयोजित
माहेश्वरी मंडल हैदराबाद (उत्तर) द्वारा माहेश्वरी युवती समिति हैदराबाद (उत्तर) का गठन अपने समाज की युवती को उचित मार्गदर्शन एवं विभिन्न कलाओं की जानकारी, अपने समाज की जागरूकता बढ़ाने एवं संस्कारों को प्रदान कराने के एक महत्वपूर्ण उद्देश्य के साथ की गई। जिसमें आज की युवतियों को हमारे धर्म, संस्कार, रीति रिवाज, त्यौंहारों का महत्वपूर्ण आदि सब तो सिखाना है ही साथ ही आज की जरूरत को ध्यान में रखते हुए साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता, स्वयं प्रतिरक्षा, घर की सजावट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, केक मेकिंग, करियर गाइडेंस, मोटिवेशनल स्पीच आदि सब चीजों पर भी ध्यान केंद्रित कर, सभी को सिखाना है। मंडल के प्रचार मंत्री नितिन काबरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि युवती समिति ने मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में मेहंदी, सत्तू पिंडा सजावट एवं मधुराष्ठकम गाने की कार्यशालाएं आयोजित की गई। मेहंदी मिलाने से लगाने तक की विधि सिखाने का कार्य सुनीता भूतड़ा ने किया। जिसमे 30 युवतियों ने भाग लिया। तीज के अवसर पर सत्तू पींडा सजावट की कार्यशाला का आयोजन किया गया। आरती लढ्ढा एवं संगीता काबरा ने युवतियों को सत्तू पिंडा बनाने से लेकर सजावट एवं इसका महत्व आदि बताया। इस कार्यक्रम में 28 युवतियों ने भाग लिया। इसी तरह मधुराष्टकम् सिखाने की कार्यशाला रखी गई। आरती बजाज एवं निकिता झंवर ने मधुराष्टकम सिखाया। 42 बालक, बालिकाएं, युवा एवं युवतियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। युवती समिति की मुख्य संयोजिका स्नेहा बिन्नानी ने कार्यशाला की संयोजिका प्रीति झंवर, निकिता चांडक, आरती बजाज का धन्यवाद दिया जिन्होंने इन कार्यशाला के आयोजन की जिम्मेदारी ली और इन्हे सफल बनाया। माहेश्वरी मंडल हैदराबाद उत्तर के अध्यक्ष संजय कुमार मोदानी, मंत्री शिव कुमार बंग, कोषाध्यक्ष पवन कुमार पल्लोड ने सभी संयोजिका, सह संयोजिकाओ एवं सिखाने वाले सभी समाज बंधुओं को बधाई देते हुए बताया कि इस संस्था के माध्यम से अपने समाज की युवतीयों को सभी कलाएं सीखने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
Latest News