माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना को उदयपुर में भामाशाह सम्मान 'शिक्षा श्री' से हुए सम्मानित
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Mon, 02-Sep-2024 | ![]() |
|---|
उदयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में माहेश्वरी नवयुवक मण्डल डेगाना को भामाशाह सम्मान 'शिक्षा श्री' से सम्मानित किया गया। माहेश्वरी समाज कोषाध्यक्ष राकेश करवा ने बताया की कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा मधुवन, उदयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, अध्यक्ष ननिहाल सिंह चौहान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा विभाग उदयपुर ने माहेश्वरी नवयुवक मण्डल डेगाना के अध्यक्ष आकाश करवा, पवन खटोड़, अखिलेश जाजू व अभिषेक सोनी का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मेवाड़ी पगड़ी व मालाओं द्वारा स्वागत किया। शिक्षक दुर्गाराम मुवाल की प्रेरणा से माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना ने उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र के जरूरतमन्द बच्चों को शिक्षण सामग्री, कपड़े, स्वेटर आदि वस्तुओं के वितरण का 2 वर्ष से कार्य कर रहे है। पिछले वर्ष भी माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना को उदयपुर जिला भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर ने पूरी नवयुवक मंडल टीम का आभार व्यक्त किया व आगे भी इन कार्यों को आगे बढाने का आग्रह किया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश करवा ने नेकी के द्वार के सभी दानदाताओं, युवा संगठन के साथियों को धन्यवाद दिया व बताया कि सभी के सहयोग व युवा साथियों की मेहनत से ही सेवा के कार्य करना मुमकिन हो पाता है। माहेश्वरी समाज कोषाध्यक्ष राकेश करवा ने नवयुवक मंडल को सम्मानित होने पर बधाई दी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

