तिनसुकिया माहेश्वरी समाज का सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 1 सितम्बर का कार्यक्रम देवकिनदंन पकंज काबरा, जीएनबी रोड़,, तिनसुकिया के निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 12 सदस्यों ने भाग लिया। इसकार्यक्रम की शुरूआत भगवान शकंर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके उपस्थित सभी सदस्यों के कुमकुम से तिलक लगाकर की गई। कार्यक्रम में आज समाज की ज्वलंत समस्या शादी विवाह के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। समाज में शादी विवाह में अनावश्यक खर्चे व कुरुतियो को कैसे रोका जाए। 19 मई को डि़ब्रुगढ में आयोजित सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम में एक सुझाव आया था, अंचल 2 के समाज बधुंओ से राय लेकर एक रुपरेखा बनाकर समाज के सामने रखी जाए, जिसमें शादी के समय में होने वाली अनावश्यक छोटी-मोटी पार्टीया, जिससे अनावश्यक खर्चे व कुरूतियों को रोका जाए। शादी विवाह के लिए पुर्वोतर में केवल माहेश्वरी युवक युवतियों के लिये बनाए गए बायोडाटा ग्रुप के बारे में सदस्यों को बताया गया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन