रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में रवाना हुआ माहेश्वरी सेवा समिति बीकानेर के कार्यकर्ता
जस्सूसर गेट लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर बीकानेर से विगत 42 वर्षों की भांति 43वे वर्ष भी पैदल यात्रियों की सेवा हेतु 10 गाडिय़ों का दल रवाना हुआ। प्रेस नोट जारी करते हुए माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक ने बताया कि समिति सदैव की भांति इस वर्ष भी बीकानेर से 82 किलोमीटर दूर नोखड़ा टोल से पूर्व जहां एक और चाय कॉफी नाश्ते की सुविधा पैदल यात्रियों के लिए प्रदान की जाती है वहीं पैदल यात्रियों के लिए 24 घंटे प्रसाद के साथ-साथ चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। चिकित्सा की सुविधा के रूप में बीकानेर अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क सेवाएं दी जाती है। माहेश्वरी सेवा समिति सचिव नारायण मिमानी ने बताया कि इस समिति द्वारा सभी सदस्यों के साथ-साथ अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा भी दिन-रात 24 घंटे रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए जहां एक और ठहरने के लिए उचित टेंट की व्यवस्था की जाती है वही पैदल जाने वाली यात्रियों की सेवा में सभी आयु वर्ग के लोग जिसमें बड़े बुजुर्ग पुरुष महिलाएं युवक युवतियां धार्मिक भावना के साथ अपनी ओर से तत्परता से अपनी सेवाएं प्रदान करने का कार्य करते हैं।
Latest News