चित्तौडग़ढ़ में शॉपिंग फेस्टिवल एंड एक्जीबिशन 'उमंग तरंग 2.0' का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी सखी संगठन चित्तौडग़ढ़ द्वारा कुम्भा नगर, महेश भवन में आयोजित दो दिवसीय शॉपिंग फेस्टिवल एंड एक्जीबिशन 'उमंग तरंग 2.0' का उद्घाटन एसडीओ मैडम मीनू देवल द्वारा किया गया। समापन समारोह मुख्य अतिथि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड, चित्तौडग़ढ़ की फस्र्ट क्लास मजिस्ट्रेट श्रीमती अरुणा राठौड़ की उपस्थिति में किया गया। संगठन की अध्यक्षा विनीता लढ्ढ़ा और सचिव पिंकी मूंदड़ा ने जानकारी दी कि इस दो दिवसीय त्यौंहारी मेले में महिलाओं द्वारा अलग अलग स्टॉल्स लगायी गई जो ना केवल राजस्थान राज्य के चित्तौड़, निम्बाहेड़ा, अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, नाथद्वारा अपितु मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के शहरों से भी आए थे। मेले का मुख्य आकर्षण राखियों की विस्तृत एवं विविध रेंज, महिलाओं और बच्चों के आकर्षक परिधान, साडिय़ा इमिटेशन ज्वेलरी, डांडिया ड्रेसेज, डेली यूज की चीजें, क्राकरी आदि वाजिब दाम व वेराइटी में एक ही छत के नीचे उपलब्ध थी। नगर वासियों ने जमकर खरीददारी की व उत्पादों की सराहना कर सखी संगठन का मनोबल बढ़ाया। सखी की संगठन मंत्री अनुराधा पुंगलिया व स्नेहा भराड़ीया व कोषाध्यक्ष सोनिका भंडारी ने बताया कि माहेश्वरी सखी संगठन विगत 3 वर्षों से यह त्यौंहारी मेला राखी के दिनों में सफल व सुचारु रूप से आयोजित कर रहा है। संगठन सदैव चैरिटी का काम करता है इस मेले से जरूरतमंद कुसुम काबरा को पीकू मशीन, पलंग, गद्दा व तकिया दिया। अंत में संगठन के सभी सदस्यों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को अपना आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
Latest News