डेगाना माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने मनाया बछबारस का पर्व
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Fri, 30-Aug-2024 | ![]() |
|---|
डेगाना शहर सहित ग्रामीण अंचल में बछबारस का त्यौंहार धूमधाम के साथ मनाया। राकेश करवा ने बताया की माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने भी इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा अर्चना कर घर व परिवार में खुशहाली की कामना की। कृष्णा करवा व सुमित्रा करवा ने बताया की गाय व बछड़े की पूजा करने के बाद कथा का श्रवण किया जाता है। कथा के अनुसार महिलाएं अपने पुत्र की लंबी उम्र व रक्षा के लिए व्रत को करती है। इस दिन महिलाएं गाय के दूध का या उससे बनी वस्तु का व चाकू से कटी सब्जी का सेवन नही करती है। इस दिन बाजरे की रोटी व मोठ की बनी ही सब्जी का सेवन करती है। इस अवसर पर राजुदेवी करवा, कृष्णा करवा, कलावती करवा, सुमन करवा, सुमित्रा करवा, शीतल करवा, कोमल करवा, रुतबी करवा, मधु करवा, अनीता करवा, शोभा दरक सहित महिलाएं मौजूद थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

