फरीदाबाद माहेश्वरी समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

78वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2024 को माहेश्वरी मंडल, फरीदाबाद द्वारा माहेश्वरी भवन 7्र/160 के प्रांगण में समाज के गणमान्य बंधुओ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। माहेश्वरी मंडल (पंजीकृत) फरीदाबाद के लिए बहुत ही गौरव एवं हर्ष की बात है कि जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्रीमती नीतू भूतड़ा एवं श्रीचंद्र लढ़ा को समाज मे उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, मंडल सचिव महेश गट्टानी, सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता, मार्गदर्शक श्री ओम प्रकाश पसारी, श्री सुशील नेवर, ट्रस्ट सचिव श्रवण मिमानी, पूर्व अध्यक्ष नारायण प्रसाद झंवर, रमेश झंवर, उपाध्यक्ष महावीर बिहानी, संजय सोमानी, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मूंदड़ा, मंडल सह सचिव राकेश सोनी, सुशील सोमानी, हरि सोमानी, संजीव मोहता, विनोद बिनानी, लक्ष्मीकांत पसारी, प्रवीण माहेश्वरी एवं अन्य सदस्यों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन