वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

डेगाना शहर सहित ग्रामीण अंचल में जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के सदर बाजार स्थित वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में रात को कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिर में पिछले 21 दिनों से चल रहे है झुलोत्सव कार्यक्रम सहित धार्मिक कार्यक्रम का भी कृष्ण जन्मोत्सव के साथ समापन हुआ। जन्माष्टमी पर्व पर देर तक भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर स्थानिय कलाकारों व श्रद्धालुओं की ओर से रात्रि 7 बजे से 12 बजे तक जमकर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमे शिवराज चांडक ने श्याम पीछा छोड राधे रानी का, कीर्तन की है रात बाबा आज धाने आनु है, झीनी झीनी उडे रे गुलाल, अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो, मीठे रस से भरोडी राधा रानी लागे भजन गाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या के अवसर पर भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। जैसे ही घड़ी की सुइया 12 बजे पर आकर मिली तो भगतो ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की हाथी चाहिए घोडा चाहिए और चाहिए पालकी हैप्पी बर्थडे कन्हैया के जयकारों से मंदिर सहित पूरे शहर को गुंजायमन कर दिया। भक्तों ने पटाखे व गुबारे फोड़ कृष्ण जन्म उत्सव का आनंद लिया। मंदिर के व्यस्थापक बेधनाथ करवा व श्रद्धालु राकेश करवा ने बताया कि मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी व रंग बिरंगे गुब्बारे लगाकर सजाया गया। मंदिर में फूलों से झूले में ठाकुर जी की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। ठाकुर जी को झूला झुलाने की होड़ सी मची थी। रात्रि बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर महाआरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। जन्म उत्सव के अवसर पर ठाकुर जी को विभिन तरह से बनी मिठाईयों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर के बैधनाथ करवा, पंडित उमाशंकर, राजाराम महाराज, रामस्वरूप सोनी, राम अवतार करवा, गणपतलाल करवा, गिरिराज हेडा, विनोद सारडा, मनोज सारडा, रजत मालू, महेश सोनी, कृष्ण अवतार हेड़ा, विनोद गिलड़ा, रामदेव तोषनीवाल, रामअवतार चांडक, आकाश करवा, अंशुल सोमानी सहित भक्तगण मौजूद थे। इसी प्रकार शहर के पीपली वाले बालाजी मन्दिर, शिव मंदिर रेलवे, बाबा रामदेव मंदिर, गायत्री मंदिर, चारभुजा मंदिर, बीदासर रोड़ स्थित शिव मन्दिर में पवन पुरोहित के नेतृत्व में कई आयोजन हुए। सभी मंदिरों में रात्रि को भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन