श्री आर.एल. काबरा, मुम्बई महासभा के तकनीकी सलाहकार बनें

किशनगढ़ में सम्पन्न कार्यसमिति बैठक में लिये गये निर्णय व कार्यसमिति के आदेश अनुसार महासभा के विधान में आंशिक संशोधन कर उसे स्वीकृति कर यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में महासभा एव न्यासों के कार्यो में समन्वय, तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु एक तकनीकी सलाहकार (महासभा में उपाध्यक्ष स्तर) की नियुक्ति की जावेगी, यह अधिकार महासभा के केंद्रीय पदाधिकारीगण, निवर्तमान एवं पूर्व सभापति जो किशनगढ़ में उपस्थित थे, उनके साथ न्यासों के प्रतिनिधि मिलकर उक्त पद पर चयन करें, उसी के अनुपालन में एक जूम मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी प्रतिनिधयों ने महासभा के तकनीकी सलाहकार (उपाध्यक्ष स्तर) के लिये महासभा के विगत दो सत्रो से अर्थमंत्री रहे सीए श्री रामेश्वर लाल काबरा मुम्बई (आर.एल. काबरा) का नाम का प्रस्ताव एवं समर्थन किया। सभी की भावना और कार्यसमिति के आदेश की अनुपालना के संबंध में सभापति द्वारा श्री आर.एल. काबरा को महासभा के 30 वे सत्र का तकनीकी सलाहकार (उपाध्यक्ष स्तर) के रूप में चयन की घोषणा की। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन