माहेश्वरी समाज इलकल (बागलकोट) के तत्वावधान में लक्ष्मीनारायण मंदिर में चल रहा है अखण्ड भजन कीर्तन सप्ताह
इलकल (बागलकोट) के माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में लक्ष्मीनारायण मंदिर में भाद्रपद वद पंचमी शनिवार 24 अगस्त से मंदिर में चल रहे रात दिन अखण्ड भजन कीर्तन (खड़ी सप्ताह) बड़े ही धूमधाम से चल रहा है। शनिवार 24 अगस्त से शुरू हुआ अखण्ड भजन कीर्तन सप्ताह 31 अगस्त शनिवार तक चलेगा। माहेश्वरी समाज के लोग बड़े उमंग व हर्षोल्लास से हिस्सा लेकर भजन कीर्तन के साथ नृत्य करते हैं। दिन के समय में सज-धजकर महिलाएं समय पर मंदिर पहुंच जाती है और ढोलक, मंजीरा वाद्ययंत्र के साथ भजन गाते हुए नृत्य करते हैं। श्रीराम दरबार का भावचित्र रखा होता है और भक्तगण भजन कीर्तन करते घुमते रहते हैं। अखण्ड भजन कीर्तन सप्ताह सुव्यवस्थित ढंग से चल सके, इसके लिए दाई घंटे की बारी रखी गई है। दिन में अपनी बारी में महिलाएं सज-धजकर समय पर मंदिर पहुंच जाती है और भजन कीर्तन नृत्य करते हुए भक्ति रस में गोते लगाते रहते हैं। रात में पुरुष बारी बारी से भजन कीर्तन में हिस्सा लेते हैं भक्ति में लीन हो जाते हैं। श्रीराम करवा ने कहा कि इलकल मात्र एक ऐसा गांव है यहां माहेश्वरी समाज मंदिर में आठ दिनों तक अखण्ड भजन कीर्तन सप्ताह अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाता है। श्रीराम करवा, डॉ. पवन दरक, मनोहर करवा, भरत दरक, मधु डागा गिरीराज करवा, संदीप दरक, श्रीराम लाहोटी, श्रीराम तापडिया, कमलाबाई दरक, निर्मलाबाई दरक, कमलाबाई करवा, मोहिनी करवा, श्रीरंगा करवा, मीना दरक, मयूरी करवा, अध्या दरक, सरिता लाहोटी, राजश्री करवा, ममता दरक, पूजा दरक, आरती जाजु सहित माहेश्वरी समाज के सभी लोग शिरकत करते हैं और भक्ति भाव में बहते हुए रंग में रंग जाते हैं।
Latest News