पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा देव दर्शन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 2 अगस्त से 6 अगस्त 2024 तक देव दर्शन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मंजू भराडिय़ा एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कुंती मूंदडा ने बताया श्रावण माह में अयोध्या रामलला के दर्शन एवं हरियाली अमावस पर काशी विश्वनाथ के दर्शन कोटा, बारा बूंदी, भवानी मंडी (झालावाड़) की बहनों द्वारा किए गए। अयोध्या में राम लाल के दर्शन, नंदीग्राम, मणि पर्वत, सूर्य कुंड आदि जगह का भ्रमण किया गया। काशी में काशी विश्वनाथ के दर्शन हरियाली अमावस पर किये गये, साथ ही मणि मंदिर अस्सी घाट, संकट मोचन, काल भैरव मंदिर आदि जगहो का भ्रमण किया गया। अयोध्या में सरयू नदी व गंगा नदी में स्नान व दीपदान भी सब बहनो द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में सभी जिलों के अध्यक्ष रेणु साबू, संगीता मून्दडा, कृष्णा कोगटा, बृजबाला कासट, ममता सोनी के साथ पूर्वी राजस्थान की 57 बहनों की भागीदारी रही। हमारी यात्रा सुगमता से संपन्न हुई।
Latest News