वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना में ठाकुर जी को झुलाया झूला

राकेश करवा, डेगाना Sat, 24-Aug-2024

डेगाना शहर के सदर बाजार स्थित वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में चल रहे झुलोत्सव महोत्सव में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदिर में फूलों के झूलो में ठाकुर जी का नित्य श्रंगार कर ठाकुर जी को सजे धजे पालने में बिठाकर झूला झुलाया गया। मंदिर व्यस्थापक बैधनाथ करवा ने जानकारी देकर बताया कि 21 दिनों तक सावन मास के झूलोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। झूलोत्सव का आयोजन 26 अगस्त तक चलेगा। झूलोत्सव के तहत शाम 8 बजे से 11 बजे तक महिलाएं व पुरुष मंदिर में आकर ठाकुर जी के समक्ष एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति देते है। मंदिर में आकर ठाकुर जी को झूला झुलाते है। मंदिर में भजनों का लाभ ले रहे है। श्रदालु राकेश करवा ने बताया कि झूलोत्सव में प्रतिदिन शाम 8 बजे से 11 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है जिसमे महिलाएं रात श्याम सपने में आये, कीर्तन की रात बाबा आज थाने आनु है भजन गाकर ठाकुर को रिझाते है। प्रतिदिन ठाकुर जी की अलग अलग रूप में नयनाभिराम झांकी सजाकर झूले में झुलाते है। झूलोत्सव का आयोजन 26 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी तक चलेगा। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जायेगे। मंदिर में तैयारिया जोर शोर से चल रही है। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। 26 अगस्त को मंदिर प्रांगण में रात्रि विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन