विधायक जयदीप बिहाणी के नेतृत्व में ‘मिशन दृष्टि’ अभियान की शुरूआत

श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी द्वारा गंगानगर विधानसभा क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अंध विद्यालय के सहयोग से प्रत्येक बच्चे की आंखों की जांच की जाएगी। दृष्टि दोष वाले विद्यार्थियों को निशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा। अभियान की शुरुआत शनिवार को स्थानीय मटका चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक जयदीप बिहाणी द्वारा की गई । कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करण आर्य , सुनील भाटिया, विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन