रिशिका पेड़ीवाल, सिक्किम ने बढ़ाया समाज का गौरव
पूर्वोतर राज्य सिक्किम में माहेश्वरी समाज की सबसे छोटी शतरंज खिलाडी, रिशिका पेड़ीवाल, (श्री रमेश पेड़ीवाल की पोती एवं डॉ. पूनम - डॉ. सुमित की पुत्री) ने 18 अगस्त से 20 अगस्त, 2024 तक गंगटोक के स्थानीय एक प्रेक्षागृह में आयोजित अंडर सेवन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप-2024 का खिताब जीता है। उसने अपनी कैटेगरी में लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है। सिक्किम शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस मेगा चैंपियनशिप में सिक्किम के सभी छह जिलों से कुल 42 स्कूलों के 450 बच्चों ने भाग लिया था। रिशिका पेड़ीवाल ने ना सिर्फ अपने स्कूल को बल्कि सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज को गौरवान्वित किया है। ज्ञात हो इसी साल जनवरी महीने मे रिशिका ने कलकत्ता मे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
Latest News