माहेश्वरी समाज राजसमन्द ने सिंजारा एवं सातुड़ी तीज का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया

श्री महेश प्रगति संस्थान एवं श्री महेश महिला प्रगति संस्थान राजसमंद के संयुक्त तत्वाधान में सातुडी तीज के उपलक्ष्य में सिंजारा कार्यक्रम का आयोजन भिक्षु निलयम राजसमंद में किया गया। माहेश्वरी समाज की महिलाएं सज धज कर, मेहंदी लगाकर, विभिन्न तरह के श्रृंगार कर, लहरिया पहने सिंजारा एवं तीज के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं के लिए प्रतियोगिता भी रखी गई। लक्ष्मी लाल ईनाणी ने बताया कि तीज क्वीन प्रतियोगिता में ललिता देवपुरा ,तीज क्वीन बनी 1ह्यह्ल रनरअप सुमन न्याति एवं 2ठ्ठस्र रनरअप मनीषा दरगड रही। लकी ड्रॉ में उषा लड्ढा विजेता रही। सभी महिलाओं द्वारा हाऊजी, रनरअप व अन्य गैम भी खेले गये। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी व सम्मानित सदस्यो ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में महिला संस्थान अध्यक्ष मान कंवर न्याति, उपाध्यक्ष तारा ईनाणी, सरिता लढ्ढा, कोषाध्यक्ष मंजू जेथलिया, पूर्व अध्यक्ष सीमा असावा, मंजू अजमेरा, अरुणा सोमानी, सपना अजमेरा, राजकुमारी लढ्ढा, मधु मंडोवरा एवं समाज की कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रही। श्री महेश प्रगति संस्थान की ओर से सत्य प्रकाश काबरा, रामगोपाल सोमानी, केदारमल, भगवतीलाल असावा, लक्ष्मीलाल ईनाणी, जगदीश, दामोदर लाल काहल्या, संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा, सचिव विनोद पोरवाल, राजेश न्याति सहित कई समाज जन मौजूद थे। लक्ष्मी लाल ईनाणी ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन कर सिंजारा एवं सातुड़ी तीज के कार्यक्रम का समापन किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन