जयपुर जिले की महिलाओं द्वारा वन विहार कार्यक्रम
जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दिनांक 10 अगस्त, 2024 को वन विहार कार्यक्रम सामोद में आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा सोमानी के अनुसार जिले की करीब 100 महिलाएं जयपुर से बसों द्वारा बृज सामोद रिसोर्ट पहुँची। रेनवाल से भी 8-10 महिलाएं सम्मिलित हुई। वहाँ से जीपों द्वारा 5 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित स्वयंभू मालेश्वर महादेव के दर्शन करने गए। महिलाओं ने महादेव का अभिषेक किया, बिल्व पत्र चढाए। पहाड़ी से बहते झरनों एवं हरियाली के दृश्यों को देख कर सब अभिभूत हुए। दिन भर रिमझिम वर्षा ने पिकनिक का आनन्द दुगना कर दिया। जिला मंत्री सविता राठी ने बताया कि स्वयंभू मालेश्वर शिवलिंग के दर्शन एवं अभिषेक के बाद सभी महिलाओं ने बृज सामोद रिसोर्ट लौट कर गरमा-गरम चाय-पकौड़ों का आनन्द लिया। रिसोर्ट के तरणताल में सभी बहिनों ने मस्ती के साथ नहाने का लाभ लिया। रिसोर्ट के हाल में बैठकर हाउजी खेली। श्रावण मास में रिसोर्ट के विशाल गार्डन में उत्साह से कई नृत्य-गायन के कार्यक्रमों के साथ फोटोग्राफी की। प्रचार एवं संगठन मंत्री ममता जाखोटिया ने जानकारी दी कि जिला अध्यक्ष उमा सोमानी एवं जिला संरक्षक उमा परवाल ने इस पिकनिक के सभी कार्यक्रम बहुत सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए। सभी महिलाओं ने सुन्दर सुव्यवस्थित कार्यक्रम की सराहना की। दोपहर बाद सभी ने रिसोर्ट में विविध पकवानों का रसास्वादन लिया। इस वन विहार कार्यक्रम में जिला, प्रदेश एवं विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
Latest News
