मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन सम्पन्न

मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन ने नया मंदिर हावड़ा से बाबा भूतनाथ मंदिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया जिसमें माहेश्वरी समाज बंधुओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विशेषकर महिलाओं और युवाओं ने बरसात के मौसम की परवाह ना करते हुए इस आयोजन को सफल बनाया। सर्वप्रथम भगवान महेश की आरती वंदना के साथ यात्रा शुरू हुई जिसमे उपस्थित दामोदर प्रसाद राठी, राजकुमार मूंधड़ा, ओम प्रकाश लाहोटी, कैलाश गट्टानी, सुशील कविता सादानी, पुष्पा मूंधड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश मोहता, भूतपूर्व राष्ट्रीय पूर्वांचल उपाध्यक्ष सुरेश कोठारी, प्रदेश युवा सचिव मुकुंद सोमानी ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर सभी कावड़ यात्रियों को यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए मध्य कोलकाता माहेश्वरी संगठन का इस धार्मिक यात्रा के लिए आभार जताया। सभा मंत्री बजरंग मूंधड़ा, गौरीशंकर भूतड़ा, उमाशंकर मूंधड़ा ने सभी अथितियो का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शुरू हुए यह कावड़ यात्रा आज पांचवे वर्ष भी निर्विवाद रूप से संचालित हो रही हैं जिसके लिए हम युवा संगठन की टीम के आभारी है। कावड़ यात्रा के लिए जोगराज़ बाहेती, राजेश भूतड़ा, मनोज मल, भवानी मोहता, अमित सोमानी, पवन तापडिय़ा, आदित्य चांडक, नीलेश राठी, मांगीलाल राठी, मयूर मालानी, दिव्यम लढ्ढा, अमन लखोटिया, मनीष राठी, राजीव भट्टड़, शिव मूंधड़ा, मदन मूंधड़ा एवं अन्य सभी सदस्यों ने पूरी यात्रा को संगीतमय एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया। युवा अध्यक्ष कमल गट्टानी ने हावड़ा सभा व युवा संगठन एवं लायंस क्लब मरुधर को यात्रा के दौरान उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए आभार जताया। यह सारी जानकारी युवा सचिव देव मूंधड़ा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन