पश्चिम बंगाल प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा एकादशी के साहित्यिक पथ और पड़ाव कार्यक्रम आयोजित

पश्चिम बंगाल प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अंतर्गत अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन ज्ञान सिद्धा साहित्य समिति द्वारा एकादशी के महत्व को एक नवीनतम नजरिये से समझने और देखने का अनोखा कार्यक्रम एकादशी के साहित्यिक पथ और पड़ाव कार्यक्रम 5 अगस्त को जूम प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समिति प्रमुख श्रीमती मंजू मंधाना, सम्माननीय अतिथि राष्ट्रीय समिति प्रभारी डॉ. अनुराधा जाजू और दार्जलिंग के प्रबुद्ध समाजसेवी श्री ओमप्रकाश तापडिय़ा समीक्षक के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। पूर्वांचल सह प्रभारी सरोज मालपानी के मार्गदर्शन मे ज्ञान सिद्धा समिति संयोजिका सोनिया मल्ल सिक्किम से और सहसंयोजिकोंओ के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयों की उपस्थिति के साथ 118 बहनें कार्यक्रम से जुड़ी। कार्यक्रम में पूरे भारत के कोने-कोने से चुनकर 21 सहयोगियों को लिया गया जिनकी प्रस्तुतियां सराहनीय रही। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। यह समस्त कार्यक्रम जुम प्रांगण मे सिक्किम से सोनिया मल्ल द्वारा करवाया गया। जिसमे जुम संचालन मालदा से अमृता सारडा और राष्ट्रीय कार्यकारणी एवं शोभना सारडा का विशेष योगदान रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन